वॉयस ऑफ़ ए टू जेड न्यूज़:-यूपी के महराजगंज के एक गांव में निर्माणाधीन भवन की छत ढुलाई के दौरान अचानक गिर गई। मलबे के नीचे दबकर एक मजदूर की मौत हो गई। इस हादसे में पांच मजदूर घायल हैं जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है।
यूपी के महाराजगंज में एक निर्माणाधीन मकान की छत भरभराकर गिर गई। इससे वहां काम कर रहे लोग दब गए। इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। पांच लोग घायल हो गए। हादसे की वजह से घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।
महराजगंज के पनियर के रजौड़ा कला गांव में सोमवार को यह हादसा हुआ। रजौड़ा कला गांव के सिवान में एक भवन की छत की ढलाई का काम चल रहा था। छत का काम लगभग पूरा हो गया था। इसी दौरान दोपहर में अचानक छत भरभराकर गिर गई और इसके नीचे दबकर 70 वर्षीय घरभरन नाम के मजदूर की मौत हो गई। हादसे में जितेन्द्र, रामधन, शैलेष, किशोर और जितई मलबे के नीचे दबने से घायल हो गए। हादसा के तुरंत बाद मौके पर काफी भीड़ जुट गई। लोगों ने आनन-फानन में घायलों को मलबे से बाहर निकाला। इस बीच मौके पर पहंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।